बात बहुत पुरानी हैं। बहुत से लोग भूत प्रेत जैसी अदृश्य शक्तियों पर बिश्वाश नहीं करते हैं। उन्हें भी अँधेरे या फिर रात के सन्नाटे से डर जरूर लगता हैं। अगर कोई रात में अकेले किसी वीरान जंगल से गुजरे, तो उन्हें भी किसी की मौजूदगी का एहसाश जरूर होता हैं।
भूत-प्रेत या फिर कोई आत्मा, आदमी के अंदर डर को अपना ताकत बना लेते हैं। एकांत जगह से कोई गुजरे और किसी प्रेत का जिक्र हो, तो शरीर में सिहरन होने लगती हैं। यही डर आत्माओं की ताकत का कारन हैं।
एक ऑटो चालक एक छोटे से शहर में अपने माँ पिता के साथ ख़ुशी-ख़ुशी जीवन बिता रहा था। परंतु एक दिन अचानक उसकी ज़िन्दगी बदल गई और सब कुछ तबाह हो गया ऑटो चालक अपने घर वालों का बहुत ख्याल रखता था। एक दिन शहर के रेलवे स्टेशन से सवारी ले कर किता नामक जगह पे जाना था। जिस ने उस लड़के का ऑटो रिज़र्व किया था। वो उसे अच्छे पैसे देने का वादा भी किया और ऑटो किता ले जाने को कहा। ऑटो ड्राइवर राजी हो गया और ऑटो के अंदर सवारी का सामान रख कर किता की तरफ चल पड़ा।
किता,- शहर से मात्र २० कि० मी ० की दुरी पर बसा एक छोटा सा गाँव था। परंतु शहर से पांच -छ किलोमीटर की दुरी से ही जंगल शुरू हो जाती थी। बीच जंगल में एक छोटा सा गांव बारह पड़ता था। बारह से दस की ० मी ० की दुरी पर किता नाम का गाँव था। वसै तो वो रास्ता एक हाई-वे था। माइन्स एरिया होने के कारन उस सड़क पर डम्फर या फिर ट्रक का आना-जाना लगा रहता था। किता में एक कॉलेज भी था। ऑटो ड्राइवर अपने सवारी को किता में छोड़ कर वापस शहर की तरफ जाने लगा। उस वक़्त काफी शाम भी हो चुकी थी। वो जैसे ही किता गाँव से थोड़ी दूर ऑटो ले कर बढ़ा ही था की। उस के ऑटो की लाइट आगे खड़ी एक लड़की से टकराई। वो लड़की जहाँ पर खड़ी हो कर किसी सवारी गाड़ी का इन्तेजार कर रही थी। वो जगह चौराहे से थोड़ी दूर जंगल के पास था।
वो लड़की ऑटो को रुकने का इशारा की और ऑटो चालक ने अपना ऑटो उस जगह पे रोक दी। वो लड़की काफी खूबसूरत थी और अपने कंधे पे एक बैग लटकाई हुई थी। मानो किसी कॉलेज की स्टूडेंट हो। ऑटो ड्राइवर उस लड़की की खूबसूरती पर मुग्ध हो गया और उस से पूछ ही बैठा की मैडम आप को कहा जाना हैं। तो वो लड़की बोली की मुझे बारह जाना हैं। ऑटो चालक उस लड़की को ऑटो में बैठा कर बारह की तरफ रवाना हो गया। उस चालक ने अपने ऑटो के कैबिन का लाइट जला रखी थी। वो बार-बार शीशे से उस लड़की की तरफ देखने लगा।
वो उस लड़की से बात करने की कोशिश भी करता रहा। कभी-कभी ऐसा भी होता की उन दोनों की नजरे शीशे से टकरा कर आमने सामने हो जाती। तो वो लड़की शर्म से अपना नजर झुका लेती या फिर ऑटो चालक मुस्कुरा देता। आखिर कार बातों का शिलशिला शुरू हो गया। ड्राइवर ने उस से पूछ ही दिया। आप इतनी शाम गए वहा क्यों खड़ी थी। तो उस लड़की ने कहा की आज मुझे प्रेक्टिकल लिखना था, जिस कारन मैं अपने सहेली के घर चले गई थी। इसलिए काफी देर हो गया। ड्राइवर ने फिर पूछा, की क्या आप यहाँ पढ़ते हैं? तो उस लड़की ने कहा की मैं बी०एस सी० की स्टूडेंट हूँ और फर्स्ट ईयर में पढ़ती हूँ। कुछ देर के बाद बातों-बातों में लड़की बोलती हैं ऑटो रोक दीजिये मेरा गांव आ गया। ऑटो चालक ऑटो रोक कर कहता हैं की और आगे कर के ऑटो रोक देता हूँ वहा से आप को, आप के गाँव में जाने में आसानी होगी।
तो वो लड़की बोलती हैं की मैं इस पगडण्डी से हो कर चली जाउंगी। यहाँ से मेरा घर नजदीक पड़ेगा। जब वो लड़की पैसा देने के लिए अपने बैग में हाथ डालती हैं तो, ऑटो ड्राइवर मना कर देता हैं। वो कहता हैं की जब अगली बार मिलूंगा तो उस वक़्त पैसा दे दीजियेगा। वैसे भी मुझे इसी रास्ते जाना था। वो लड़की पगडण्डी से होकर गांव की तरफ जाने लगती हैं।
वो चालक उसे जाता हुआ देखता रह जाता हैं और मन ही मन बहुत खुश होता हैं। वो कोई गीत गुनगुनाते गुनगुनाते ऑटो चलता हैं और फिर काफी ख़ुशी मन से अपने घर पहुच जाता हैं। रात का खाना खा कर ऑटो चालक सो जाता हैं। वो सपने में देखता हैं की वो लड़की उसी जगह पे खड़ी हो कर उसका इन्तेजार कर रही थी और उसे कहती हैं की मुझे घर तक छोड़ने नहीं आओगे। उसे वो एक हसीन सपना समझ कर भूलना चाहता हैं। पर उसके मन में उस लड़की से दुबारा मिलने की चाहत जगी रहती हैं। वो उस लड़की से दुबारा मिलना चाहता हैं।
पर किता की सवारी नहीं मील पा रही थी। लगभग एक सप्ताह बाद उसे किता का सवारी मील जाती हैं। शाम के समय वो किता का सवारी ले कर किता की तरफ चल देता हैं और मन ही मन भगवन से प्रार्थना करने लगता हैं, की आज फिर से वो लड़की मुझे मिल जाये। वो ऑटो चालक अपनी सवारी को किता गाँव में छोड़ कर फिर से अपना ऑटो ले कर धीरे-धीरे जाने लगता हैं । शाम भी काफी हो चुकी थी। वो धीरे-धीर ऑटो चला रहा था। जैसे ही वो उस जगह पे पंहुचा तो देखता हैं की वो लड़की फिर से उसी जगह पे खड़ी हो कर किसी का इन्तेजार कर रही थी। वो ऑटो चालक तुरंत अपना ऑटो ले कर उस लड़की के पास पहुच जाता हैं।
और बोलता हैं की मैडम आप इस समय। तो वो लड़की बोली की आज फिर देर हो गई। ऑटो चालक बोला की चलिए मैडम मैं आप को आप के गाँव तक छोड़ देता हूँ। ऑटो चालक उस लड़की को अपने ऑटो में बैठा लेता हैं और फिर ऑटो को बहुत धीरे-धीरे चलता हैं। उस के मन में कोई बात रहती हैं पर वो उस लड़की से बोलने से कतरा रहा था। कुछ देर के बाद चालक उस लड़की से बोलता हैं की मैडम मैं आप से एक बात बोलू। तो वो लड़की बोलती हैं की बोलिये। ऑटो चालक बोलता हैं। मैडम मैं आप को चाहने लगा हूँ, नहीं पता क्यों जब से मैंने आप को देखा हैं। आप का ही चेहरा मेरे दिमाग में घूमता रहता हैं। अगर आप न भी बोलियेगा तो कोई बात नहीं। पर मेरे दिल में जो कुछ भी था मैंने आप को बता दिया। वो लड़की कुछ भी नहीं बोलती हैं। और ऐसे ही ख़ामोशी में बारह गांव आ जाता हैं। लड़की फिर से उसी जगह, ऑटो को रोकने के लिए कहती हैं और ऑटो चालक अपना ऑटो उस जगह पे रोक देता हैं।
जब वो लड़की ऑटो से उतरती हैं तो ऑटो चालक फिर से अपनी मोहब्बत का इजहार करता हैं। तो वो लकड़ी बोलती हैं, की मुझे थोड़ा सोचने का वक़्त दो मैं आप को सोच कर बताउंगी। ऑटो चालक बोलता हैं की मैं कल फिर उसी जगह पे मिलूंगा। इतना सुन कर वो लड़की फिर से पगडण्डी वाले रास्ते से चले जाती हैं। लड़का भी अपना ऑटो ले कर अपने घर वापस चला आता हैं।
रात भर उसे नींद नहीं आती हैं सुबह स्टेशन के पास अपना ऑटो ले कर जाता हैं और बार बार यही सोचता रहता हैं की न जाने उस लड़की का जवाब क्या होगा। वो वहा पर मेरा इन्तेजार करेगी या फिर नहीं। जैसे-जैसे दिन ढलता हैं उस चालक के दिल की धड़कन भी बढ़ते रहती हैं। जैसे ही शाम होने को होता हैं वो अपना ऑटो ले कर किता चला जाता हैं। किता पहुच कर एक छोटे से होटल में चाय पिता हैं। थोड़ा और शाम होने का इन्तेजार करने लगता हैं। जैसे ही थोड़ा अँधेरा घिरने लगता हैं। वो अपना ऑटो लेकर उस जगह की तरफ बढ़ जाता है।
दिल में काफी जोर की धुक धुकि होने लगती हैं। जैसे ही अपना ऑटो ले कर उस जगह पर पहुचता हैं तो देखता की वो लड़की उसी जगह पे खड़ी हो कर किसी का इन्तेजार कर रही थी। मानो वो ऑटो चालक का ही इन्तेजार कर रही हो। ऑटो चालक अपना ऑटो को उस लड़की के पास ले जा कर रोक देता हैं। उसके बाद वो फिर उस लड़की को बैठा कर ऑटो चलाने लगता हैं।
कुछ दूर जाने के बाद ऑटो चालक अपना ऑटो रोक देता हैं और लड़की से पूछ बैठता हैं। की कल मैंने आप से कुछ कहा था। मैं आप का जवाब जानना चाहता हूँ। तो वो लड़की बोलती हैं की मैं भी मन ही मन आप को चाहने लगी हूँ। पर डरती हूँ, की आप बाद में मुझे छोड़ तो नहीं दोगे। तो वो लड़का बोलता हैं की मैं आप से इतना प्यार करने लगा हूँ की मरते दम तक, मैं आप का साथ नहीं छोडूंगा। आप यकीन कीजिये मैं शादी करूँगा तो सिर्फ आप से। दोनों एक दूसरे को अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक दूसरे का कभी भी साथ न छोड़ने की कसम खाते हैं। जब दोनों तरफ से प्यार का इजहार हो जाता हैं, तो ऑटो चालक काफी ख़ुशी ख़ुशी अपना ऑटो चलाने लगता हैं।
वे दोनों बारह की तरफ जाने लगते हैं। तभी उस आदमी की ऑटो एक सामने से आती हुई ट्रक से टकरा जाती हैं और उस ऑटो चालक का ऑटो चकना चूर हो जाता हैं। ट्रक चालक धक्का मार कर भाग जाता हैं। सुबह उस ऑटो चालक की लाश सड़क के किनारे मिलती हैं। पर जो लड़की ऑटो में बैठी थी, उसका कोई भी अता-पता नहीं रहता हैं। लोग आज भी कहते हैं की किता और बारह के बीच रात के समय एक ऑटो चालक किसी लड़की को बैठा कर बारह की तरफ जाते हुए दीखता हैं। कोई लड़की हैं जो अब भी उस जंगल में अकेली खड़ी हो कर किसी सवारी गाड़ी का इन्तेजार करती हैं।